केस से नाम हटाने की ऐवज में 50 हजार की रिश्वत ले रही महिला हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jun, 2026 03:30 PM

lady head constable arrested for accepting bribe

महिला थाना मानेसर में तैनात महिला हेड कांस्टेबल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों की मानें तो हैड कांस्टेबल कविता को उस वक्त काबू किया...

गुड़गांव, (ब्यूरो): महिला थाना मानेसर में तैनात महिला हेड कांस्टेबल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों की मानें तो हैड कांस्टेबल कविता को उस वक्त काबू किया गया जब वह रिश्वत की यह रकम ले रही थी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दरअसल, एक शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को मिली थी कि उसकी पत्नी द्वारा महिला थाना मानेसर में उसके व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया हुआ है। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल कविता कर रही है। मामले में जांच के दौरान शिकायतकर्ता के भाईयों बलराम और मुकेश का नाम मुकदमें से हटाने की ऐवज में कविता ने 50 हजार रुपए मांगे थे।

 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने हैड कांस्टेबल कविता को रुपए लेते रंगेहाथ काबू कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्यायस संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!