OMG! इतने करोड़ में बिका गुरुग्राम का सुपर-लग्जरी फ्लैट, देश के सबसे महंगे आवासीय सौदों में शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jun, 2026 10:36 AM

gurugram super luxury flat sold for rs 121 crore

शहर के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार ने एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। प्रसिद्ध निवेशक और एम. के. वेंचर्स कैपिटल के संस्थापक मधुसूदन केला ने डी.एल.एफ. की अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना 'द डाहलियाज में करीब 120.70 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट खरीदा है।

गुरुग्राम : शहर के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार ने एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। प्रसिद्ध निवेशक और एम. के. वेंचर्स कैपिटल के संस्थापक मधुसूदन केला ने डी.एल.एफ. की अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय परियोजना 'द डाहलियाज में करीब 120.70 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट खरीदा है। यह सौदा गुरुग्राम के सबसे महंगे आवासीय सौदों में शामिल हो गया है। दस्तावेजों के अनुसार, सैक्टर 56 स्थित डी.एल.एफ.सिटी फेज-5 के इस अपार्टमेंट का पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 को हुआ।

टावर-1 की 20वीं मंजिल पर स्थित यह आवास करीब 6,233 वर्ग फुट के कारपेट एरिया और लगभग 8,044 वर्ग फुट कुल स्पेस के साथ खरीदा गया। प्रति वर्ग फुट कीमत करीब 1.93 लाख रुपए रही, जो देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों में गिने जाने वाले मुंबई के मालाबार हिल और दिल्ली के लुटियंस जोन की दरों के बराबर मानी जा रही है। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और बड़े उद्योगपति भी इसी परियोजना के खरीदार हैं। मधुसूदन केला भारतीय शेयर बाजार के चर्चित निवेशकों में गिने जाते हैं। वे पहले रिलाएंस में मुख्य निवेश अधिकारी (सी. आई.ओ.) और मुख्य निवेश रणनीतिकार की भूमिका निभा चुके हैं।

हाई-प्रोफाइल खरीदारों की पसंद बना 'द डाहलियाज़':' द डाहलियाज' परियोजना लगातार देश के बड़े उद्योगपतियों और नामचीन हस्तियों को आकर्षित कर रही है। अक्तूबर 2025 में एक दिल्ली-आधारित उद्योगपति ने इसी प्रोजैक्ट में लगभग 380 करोड़ रुपए में 4 अपार्टमेंट खरीदे थे। वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी करीब 69 करोड़ रुपए में यहां एक लग्जरी आवास खरीदा था। हाल ही में अजीत जैन ने पास की परियोजना द कैमलियास में लगभग 85 करोड़ रुपए का अपार्टमैंट खरीदा।

डेढ़ साल में 60% इन्वेंट्री बिकी

डी.एल. एफ. के अनुसार, 'द डाहलियाज' की करीब 60 प्रतिशत इन्वैट्री बिक चुकी है। कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी आकाश ओहरी ने बताया कि जिन अपार्टमेंट्स की शुरुआती कीमत 60-75 करोड़ रुपए थी, वे अब 90 से 110 करोड़ रुपए तक पहुंच चुके हैं, जबकि कुछ यूनिट्स की कीमत 135 करोड़ रुपए तक हो गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!