पूर्व CM भजनलाल पर टिप्पणी से हरियाणा में बवाल, MP रेखा शर्मा के बयान पर 16 जिलों में शिकायत... आज हिसार में महापंचायत

Edited By Isha, Updated: 02 May, 2026 01:32 PM

complaints filed in 16 districts   mahapanchayat  to be held in hisar today

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा की गई एक कथित विवादित टिप्पणी ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। भजनलाल परिवार और बिश्नो

हिसार/चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा की गई एक कथित विवादित टिप्पणी ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। भजनलाल परिवार और बिश्नोई समाज के भारी विरोध के बीच अब यह मामला कानूनी लड़ाई और सामाजिक आंदोलन की ओर बढ़ गया है।  

सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला में एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर चौधरी भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन बिश्नोई के लिए 'बदमाशी' जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अतीत में इस क्षेत्र में इनकी बदमाशी चलती थी।   सांसद के इस बयान के खिलाफ हरियाणा के 16 जिलों (भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र आदि) में समर्थकों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।  

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके धैर्य को कमजोरी न समझा जाए। वहीं उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने सांसद के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी नेतृत्व से संज्ञान लेने की मांग की है।

आज हिसार में 'सर्वसमाज' की अहम बैठक
विवाद को देखते हुए आज हिसार के बिश्नोई मंदिर में 'सर्वसमाज' की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है।  इस बैठक में बिश्नोई समाज और भजनलाल के समर्थक आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। माना जा रहा है कि यदि सांसद ने माफी नहीं मांगी या पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की, तो समाज की ओर से बड़ा आंदोलन शुरू किया जा सकता है। कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई ने पहले ही रेखा शर्मा को कानूनी नोटिस भेज दिया है, जबकि अन्य विपक्षी दल भाजपा पर अपनों के अपमान का आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा ने झाड़ा पल्ला
बढ़ते विरोध को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बयान दिया है कि यह रेखा शर्मा की व्यक्तिगत सोच हो सकती है, पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिए गए इस बयान ने भाजपा के भीतर भी दरार पैदा कर दी है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!