HISAR: सिवानी स्टेशन अधीक्षक की इलाज के दौरान मौत, 20 दिन बाद जिंदगी की जंग हारे रामरत्न...

Edited By Isha, Updated: 02 May, 2026 08:58 AM

siwani station superintendent dies during treatment

हिसार के सिवानी रेलवे स्टेशन पर हुए जानलेवा हमले में घायल स्टेशन अधीक्षक रामरत्न यादव (42) की जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे करीब 20 दिनों से भर्ती थे। रेलवे पुलिस रामरत्न यादव ने पहले दर्ज हत्या

हिसार: हिसार के सिवानी रेलवे स्टेशन पर हुए जानलेवा हमले में घायल स्टेशन अधीक्षक रामरत्न यादव (42) की जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे करीब 20 दिनों से भर्ती थे। रेलवे पुलिस रामरत्न यादव ने पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने इस मामले में 14-15 साल के चार नाबालिग और एक बालिग आरोपी सिवानी निवासी नवीन को पकड़ा है। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से नवीन को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

दरअसल, घटना 10 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की है। उस समय स्टेशन अधीक्षक रामरत्न यादव और प्वाइंटमैन राजकुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। मालगाड़ी की ल पासिंग के दौरान यादव प्लेटफॉर्म पर खड़े अ थे और राजकुमार सिग्नल मिलाने के लिए है प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गए हुए थे। तभी तीन प युवक स्टेशन गेट एलसी-25 की ओर से क आए, जिनका पीछा 8-10 युवक ईंट-पत्थर लेकर कर रहे थे। आपसी झगड़े के दौरान वे अ युवक स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में घुस के गए। विरोध करने पर हमलावरों ने यादव पर थे गमले, डंडों और अग्निशमन यंत्र से हमला क कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल स होकर बेहोश हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल से पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!