Karnal Mandi Scam: गेहूं की बोरियों में निकलीं ईंटें, यूपी का गेहूं खपाने वाले 4 आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड

Edited By Isha, Updated: 02 May, 2026 10:20 AM

karnal mandi scam bricks found in wheat sacks 4 suspend

करनाल की कुंजपुरा मंडी में आढ़ती द्वारा गेहूं की बोरियों में ईंट डालकर वजन बढ़ाने का मामला सामने आया है। मामले में मनोहर लाल दीपक कुमार ट्रेडिंग कंपनी कुंजपुरा का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

करनाल: करनाल की कुंजपुरा मंडी में आढ़ती द्वारा गेहूं की बोरियों में ईंट डालकर वजन बढ़ाने का मामला सामने आया है। मामले में मनोहर लाल दीपक कुमार ट्रेडिंग कंपनी कुंजपुरा का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है और 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

वहीं, करनाल मंडी में उत्तर प्रदेश से लाए गए गेहूं को सरकारी प्रक्रिया के तहत बेचने का मामला भी उजागर हुआ है। इस गड़बड़ी में शामिल 4 आढ़तियों पर 10,550 रुपए का जुर्माना लगाया गया है और उनके की लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं। मार्केट कमेटी की बड़े ओर से मंडियों के रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई न लिए है। जांच में यह सामने आया है कि किसान पोर्टल की नीन पारदर्शिता में कमी के कारण स्थानीय और यूपी के गेहूं से की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

 अनाज मंडी में भी अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं। यहां पुराने गेहूं को बेचने और अतिरिक्त कट्टे लेने के आरोप में दो आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए थे। साथ ही हैफेड के इंस्पेक्टर बलजीत के खिलाफ भी व कार्रवाई की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए असंध मंडी के असिस्टेंट सेक्रेटरी संजय से सचिव का कार्यभार वापस ले लिया है और उनकी जगह नए सचिव के रूप में अनिल की नियुक्ति की गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!