Edited By Krishan Rana, Updated: 02 May, 2026 02:00 PM

नगर परिषद चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : नगर परिषद चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में 15 नेताओं व कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले की गई है, जिससे इसे एक बड़े “संगठनात्मक धमाके” के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी द्वारा जारी आदेश में जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें पूर्व चेयरमैन कॅवर सिंह, अंजली शर्मा, पूनम सतीजा, मनीष सैनी, राकेश बड़ीवाल, अनुराधा शर्मा, योगेश शर्मा, भवानी शंकर, बलवन्त राय कौशिक, नवीन सैनी, सुधीर स्वामी, मनीष टिकानिया, अमृतकला टिकानिया, पूर्व पार्षद बलजीत यादव तथा पूर्व चेयरमैन पूनम यादव शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इन सभी पर नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर काम करने, अधिकृत उम्मीदवारों का विरोध करने और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सख्त रुख अपनाया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पार्टी संगठन को एकजुट और मजबूत संदेश देने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि चुनाव में किसी भी तरह की अंदरूनी कलह का असर न पड़े।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके चुनावी समीकरणों पर असर देखने को मिल सकता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)