NIT कुरुक्षेत्र के छात्रों को बड़ी राहत:  कम अटेंडेंस वाले छात्रों को भी मौका, मेडिकल सर्टिफिकेट पर मिलेगी विशेष राहत

Edited By Isha, Updated: 02 May, 2026 12:01 PM

major relief for nit kurukshetra students

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. ब्रह्मजीत के निर्देशानुसार शैक्षणिक अनुभाग ने उपस्थिति (Attendance) के नियमों में बड़ी

कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ. ब्रह्मजीत के निर्देशानुसार शैक्षणिक अनुभाग ने उपस्थिति (Attendance) के नियमों में बड़ी ढील देने का नोटिस जारी किया है। इस फैसले से उन हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा जो कुछ कम उपस्थिति के कारण परीक्षा से वंचित होने के कगार पर थे।

अब जिन छात्रों की अटेंडेंस 65% या उससे अधिक है, उन्हें अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल जाएगी। यह अनिवार्य सीमा 75% होती है। विभागाध्यक्ष (HOD) की सिफारिश पर निदेशक 5% की अतिरिक्त छूट भी दे सकते हैं, जिससे विशेष परिस्थितियों वाले छात्रों को मदद मिलेगी। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे पात्र छात्रों की सूची 5 मई शाम 5 बजे तक जमा करें।

संस्थान ने उन छात्रों का भी ध्यान रखा है जिनकी उपस्थिति बहुत कम है। ऐसे छात्र CMO या SMO से प्रमाणित मेडिकल दस्तावेज जमा कर उपस्थिति में छूट पा सकते हैं। हालांकि, इन्हें अधिकतम 'ग्रेड डी' ही मिल सकेगा या फिर विषय दोबारा पढ़ना होगा। यदि कोई छात्र केवल एक या दो विषयों में डिटेन होता है, तो उसे अगले सेमेस्टर में 'स्वयं अध्ययन' (Self Study) के आधार पर परीक्षा देने का मौका मिल सकता है।

छात्रों के तनाव को कम करने की पहल
संस्थान के डीन अकादमिक प्रो. ज्ञान भूषण ने बताया कि इस छूट का मुख्य उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाना है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि छात्र बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। हर साल छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए इस तरह के निर्णय लिए जाते हैं।"


 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!