बम धमकी के बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सघन जांच अभियान

Edited By Harman, Updated: 29 Apr, 2026 03:10 PM

high alert at rewari railway station following bomb threat

स्कूलों के बाद अब रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज व्यापक स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : स्कूलों के बाद अब रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। इसी कड़ी में रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज व्यापक स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। 

जांच अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, खड़ी ट्रेनों तथा रेलवे ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया गया। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा को पूरी तरह चाक-चौबंद किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर विनोद कुमार जांगड़े ने बताया कि कुछ रेलवे स्टेशनों के नाम धमकी भरे पत्र में शामिल हैं, जिनमें रेवाड़ी जंक्शन का नाम भी सामने आया है। इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और हर पहलू पर सतर्कता बरती जा रही है। 

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार सघन जांच अभियान जारी रहेगा। साथ ही यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!