रेवाड़ी में CIA का बड़ा एक्शन...दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कंटेनर की तलाशी दौरान पकड़ी अवैध शराब, चालक हिरासत में

Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Sep, 2026 07:53 PM

major cia action in rewari  illegal liquor seized during container search on d

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास CIA टीम ने मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास CIA टीम ने मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से अवैध अंग्रेजी शराब की 19 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार CIA टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के माध्यम से दिल्ली से गुजरात की ओर अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने बनीपुर चौक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रुकवाया। तलाशी लेने पर कंटेनर में कैरेट के बीच छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 

सीआईए टीम के सदस्य देवेंद्र के अनुसार कंटेनर से कुल 19 पेटी शराब की 228 बोतलें बरामद हुई हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर की 7 पेटी, ब्लेंडर्स प्राइड की 5 पेटी, एसी की 2 पेटी, रॉकफोर्ड की 1 पेटी तथा बोहो की 4 पेटियां शामिल हैं। 

पुलिस के मुताबिक कंटेनर चालक की पहचान जिनकन वर्मा निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि चालक कंटेनर को दिल्ली से गुजरात लेकर जा रहा था। पुलिस ने शराब की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!