रेवाड़ी में पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग अभियान के तहत 121 वाहन जब्त, बिना नंबर प्लेट वालों पर कसता शिकंजा

Edited By Isha, Updated: 16 Sep, 2026 09:11 PM

big police action in rewari

जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। अभियान के तहत जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रेवाड़ी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। अभियान के तहत जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पिछले तीन दिनों में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 121 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर यातायात पुलिस और थाना पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों, नाकों तथा अंतरजिला और अंतरराज्यीय मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, अधूरी या अस्पष्ट नंबर प्लेट तथा नंबरों से छेड़छाड़ वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है।।एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि कई आपराधिक वारदातों में बिना नंबर प्लेट या अस्थायी नंबर प्लेट वाले वाहनों के इस्तेमाल की बात सामने आती है।

ऐसे वाहनों की पहचान सुनिश्चित करने और अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि बिना नंबर प्लेट या अधूरी नंबर प्लेट वाले वाहन सड़क पर न चलाएं। अस्थायी नंबर की अवधि पूरी होने पर नियमानुसार स्थायी पंजीकरण नंबर लगवाएं। इसके अलावा वाहनों से काली फिल्म, पटाखे वाले साइलेंसर और अन्य अनधिकृत मॉडिफिकेशन भी हटवाएं। एएसपी ने कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक वाहन की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए। वाहन की पहचान छिपाने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!