रेवाड़ी में CM फ्लाइंग की बड़ी रेड से मचा हड़कंप, बिना लाइसेंस चल रहीअवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़; अंदर से मिली ये चीजें

Edited By Harman, Updated: 30 Sep, 2026 04:28 PM

rewari cm flying squad raid on ramgarh road causes a stir

गुप्तचर विभाग से मिली सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को रामगढ़ रोड स्थित एक भवन में चल रही कथित अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : गुप्तचर विभाग से मिली सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने बुधवार को रामगढ़ रोड स्थित एक भवन में चल रही कथित अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से गुटखा, पान मसाला व तंबाकू तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों के अलावा भारी मात्रा में तैयार एवं कच्चा माल बरामद किया है। 

कार्रवाई के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग सहित कई विभागों की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी संदीप चौधरी के अनुसार, फैक्ट्री का लाइसेंस मई माह में ही एक्सपायर हो चुका था। इसके बावजूद यहां उत्पादन संबंधी गतिविधियां संचालित किए जाने की बात सामने आई है। टीम द्वारा मौके से बरामद सामग्री और मशीनों की जांच की जा रही है तथा संबंधित विभाग अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटे हुए हैं। 

सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री के संबंध में आबकारी विभाग से जुड़े एक अधिकारी के पति का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया कि संबंधित महिला अधिकारी भी मौके पर पहुंची थीं, लेकिन मीडिया कर्मियों के कैमरे देखकर वह अपनी गाड़ी वापस लेकर वहां से चली गईं। इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल अनअप्रूव्ड एरिया में फैक्ट्री के संचालन को लेकर खड़ा हो गया है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि आम व्यक्ति द्वारा ऐसे क्षेत्र में एक कमरा तक बनाए जाने पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई के लिए पहुंच जाता है, जबकि यहां भवन का निर्माण होने के साथ उसमें फैक्ट्री भी संचालित होती रही। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर अनअप्रूव्ड एरिया में इतनी बड़ी गतिविधि संबंधित विभागों की नजर से कैसे बची रही। क्या फैक्ट्री संचालन को किसी स्तर पर संरक्षण मिला हुआ था या संबंधित विभागों की लापरवाही रही? इन सवालों का जवाब अब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!