रेवाड़ी में चोरों का आंतक; टाइल्स शोरूम में घुसकर अलमारी से उड़ाए 2.23 लाख रुपए, CCTV में वारदात कैद

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Oct, 2026 01:39 PM

thieves break into a tiles showroom in rewari and steal 2 23 lakh from a wardro

रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर कसोला चौक के नजदीक चोर एक टाइल्स शोरूम का ताला तोड़कर

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर कसोला चौक के नजदीक चोर एक टाइल्स शोरूम का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 2.23 लाख रुपये चोरी कर ले गया। आरोपी मोटरसाइकिल से बनाए गए रिक्शा के जुगाड़ पर शोरूम तक पहुंचा था। 

बता दें कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी ताला तोड़कर अंदर घुसते और चोरी करते साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, पास की दूसरी दुकान के कैमरे में शोरूम के पीछे रिक्शा के पास तीन अन्य लोग भी बैठे दिखाई दिए हैं। गढ़ी बोलनी रोड पर देवेंद्र ने रोहित टाइल्स एवं सैनेटरी के नाम से शोरूम किया हुआ है। रविवार रात वह शोरूम बंद करके घर चला गया था। बाद में उसे शोरूम के शटर का ताला टूटा होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंचने पर शोरूम के अंदर अलमारी का ताला भी टूटा मिला और उसमें रखे 2.23 लाख रुपये गायब थे। चोर अन्य सामान नहीं ले गया। देवेंद्र ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो एक युवक मोटरसाइकिल से बनाए गए रिक्शा के जुगाड़ पर शोरूम के पास पहुंचता दिखाई दिया। इसके बाद उसने शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया। फुटेज में वह चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा है। 

देवेंद्र ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध कराई है। पास की दूसरी दुकान के कैमरे में शोरूम के पीछे रिक्शा के पास तीन अन्य लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। 

देवेंद्र ने कसोला थाने में शिकायत दे दी थी। सोमवार शाम तक चोरी का केस दर्ज नहीं हुआ था। कसोला थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!