Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Oct, 2026 07:03 PM

रेवाड़ी-नारनौल हाईवे (NH-11) के बाईपास पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी-नारनौल हाईवे (NH-11) के बाईपास पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गांव हुंडिया जैतपुर निवासी 36 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राकेश अपनी पत्नी कुसुम के साथ रेवाड़ी से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुसुम सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
बता दें कि कुसुम एक बेटे और एक बेटी की मां थीं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रामपुरा थाना प्रभारी संजय ने बताया कि ट्रक चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)