हथियार दिखाकर 3 शराब ठेकों पर की थी लूटपाट, रेवाड़ी पुलिस ने 2 आरोपी किए गिरफ्तार, दोनों पर पहले से केस दर्ज

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Oct, 2026 04:32 PM

three liquor shops were robbed at gunpoint rewari police arrested two accused

बावल थाना क्षेत्र में तीन शराब ठेकों पर हथियारों के बल पर लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की ध

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : बावल थाना क्षेत्र में तीन शराब ठेकों पर हथियारों के बल पर लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए धारूहेड़ा और थाना बावल पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

DSP मुख्यालय संजीव बल्हारा ने बताया कि 7 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पावटी, किशनपुर और नांगल उगरा स्थित शराब ठेकों पर दो गाड़ियों और दो बाइकों पर सवार होकर आए करीब 8 से 10 युवकों ने लूटपाट की है।

आरोपियों के पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और अवैध हथियार थे। आरोपियों ने तीनों ठेकों के सेल्समैनों को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और बियर की पेटियां लूट लीं। इसके अलावा पेटीएम मशीन सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। 

इस मामले में शराब ठेका समूह के संचालक गांव अलावलपुर निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर थाना बावल में मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीआईए धारूहेड़ा और थाना बावल की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोकेश निवासी सहमत नगर, जिला खैरथल-तिजारा और करण उर्फ डोगा निवासी गांव रानोली को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार, करण उर्फ डोगा के खिलाफ थाना बावल में मारपीट का एक मामला दर्ज है, जबकि लोकेश के खिलाफ राजस्थान के थाना तिजारा में चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन, अवैध हथियार और लूटे गए सामान की बरामदगी के साथ अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!