HISAR: महिला स्कूल टीचर की बेरहमी से हत्या, पति ने दी खौफनाक मौत...6 साल की बेटी के सिर से उठा माँ का साया

Edited By Isha, Updated: 02 May, 2026 08:15 AM

sensational depraved husband murders wife

हिसार के सेक्टर 13 में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि गुस्से में पति

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के सेक्टर 13 में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि गुस्से में पति ने पहले पत्नी की छाती ओर सिर में प्रेस (इस्त्री) से वार किया और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली। मृतका की पहचान सोनिया (36) के रूप में हुई है। जो संत नगर की रहने वाली थी। करीब 8 साल पहले उसकी शादी सेक्टर-13 निवासी सौरभ से हुई थी। दंपति की एक 6 साल की बेटी भी है। सोनिया एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। जबकि उसका पति टूर एंड ट्रैवल का काम करता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम जब सोनिया ने फोन नहीं उठाया। तो उसका भाई चिंतित होकर ससुराल पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने देखा कि सोनिया का शव घर में पड़ा था। उसकी छाती में प्रेस घोंपी हुई थी और गला दबाने के निशान भी थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। वारदात के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। वही मृतका के भाई ने सिविल लाइन थाने में पति सौरभ, उसके भाई, भाभी और मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि दहेज को लेकर सोनिया को लगातार परेशान किया जाता था।

मृतका के मामा विशम्बर कथूरिया ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब 3 महीने पहले भी उसके गला दबाने की कोशिश की गई थी। जिसको लेकर पंचायत भी हुई थी। लेकिन आज इन्होंने ये काम कर दिया। परिजनों का कहना है कि पति और उसके भाई के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें सोनिया को अक्सर निशाना बनाया जाता था। बावजूद इसके वह अपनी बेटी के भविष्य के लिए उस घर में रह रही थी।

 

वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। मौके पर पहुंचे डीएसपी किशोरी लाल का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हमारी फॉरेंसिक की टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। अभी फिलहाल जांच जारी है। पूरी घटना की जानकारी जुटा रहे है। मृतिका का नाम सोनिया है और किसी प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। मृतका के सिर पर चोट है। फिलहाल मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे अभी फिलहाल जांच जारी है । पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही सही पता चल पाएगा फिलहाल जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!