रेवाड़ी में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से 9 लाख के गहने ले उड़े चोर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम...जानकर उड़ जाएंगे होश

Edited By Harman, Updated: 21 Apr, 2026 11:01 AM

thieves stole jewellery worth rs 9 lakh from a jewellery showroom in rewari

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में एक ज्वेलरी शोरूम में बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर आए दो युवक कुछ ही मिनटों में दुकान से लाखों रुपये के सोने के आभूषण ले फरार हो गए।

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी शहर में एक ज्वेलरी शोरूम में बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर आए दो युवक कुछ ही मिनटों में दुकान से लाखों रुपये के सोने के आभूषण ले फरार हो गए।

ताबीज खरीदने आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार  रेवाड़ी शहर के भैरू चौक स्थित ‘जैनी ज्वेलर्स’ की है।  दुकान पर शनिवार दोपहर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने पहले 450 रुपये का एक ताबीज खरीदा और फिर कान के झुमके दिखाने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटका दिया। इसी दौरान आरोपियों ने बॉक्स में रखे करीब 60 ग्राम सोने के गहने चुरा लिए और पसंद न आने का बहाना बनाकर निकल गए। गहनों की कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना का खुलासा अगले दिन रविवार शाम हुआ

घटना का खुलासा अगले दिन रविवार शाम को हुआ, जब एक अन्य ग्राहक को गहने दिखाने के लिए बॉक्स खोला गया। बॉक्स खाली देखकर दुकान संचालक को शक हुआ, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। दुकान संचालक सौरभजीत ने बताया कि घटना के समय उनके पिता विजय जैन दुकान पर मौजूद थे। फुटेज में साफ नजर आया कि दोनों युवक किस तरह चालाकी से गहने लेकर फरार हो गए। वही चोरी की घटना का पता लगने पर पुलिस थाने  में  मामला दर्ज कराया गया।

मामले की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!