Kurukshetra में तालाब में मिला नवजात का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 20 Apr, 2026 08:12 PM

newborn s body found in pond in kurukshetra

हरियाणा के गांव सैयाणा सैदां से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहाँ के एक तालाब में एक नवजात शिशु का गली-सड़ी हालत में शव बरामद हुआ है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह कई दिन पुराना है और इसे तालाब में फेंक दिया गया...

कुरुक्षेत्र:  हरियाणा के गांव सैयाणा सैदां से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहाँ के एक तालाब में एक नवजात शिशु का गली-सड़ी हालत में शव बरामद हुआ है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह कई दिन पुराना है और इसे तालाब में फेंक दिया गया था।

ग्रामीणों ने तालाब में देखा शव
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम गांव के कुछ लोग तालाब की ओर टहलने गए थे। अंधेरा होने के कारण पहले उन्हें लगा कि झाड़ियों के पास किसी जानवर का शव पड़ा है। लेकिन जब उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जलाकर करीब से देखा, तो उनके होश उड़ गए। वह एक नवजात शिशु का शव था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी।

शव की हालत देख दहल गए लोग
शव की स्थिति बेहद खराब थी। बताया जा रहा है कि कई दिनों तक पानी और बाहर रहने के कारण जंगली जानवरों या कीड़ों ने शव के सिर, आंख और हाथों को बुरी तरह नोंचा हुआ था। शव काफी हद तक गल चुका था, जिससे पहचान कर पाना और मौत के सटीक समय का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन शव के अधिक गलने के कारण प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!