Edited By Isha, Updated: 20 Apr, 2026 08:28 PM

प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में अब हर बच्चे के पास निपुण पहचान पत्र होगा। स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को अब ऐसा पहचान पत्र मिलेगा, जो सिर्फ पहचान पत्र नहीं होगा, बल्कि उनकी पढ़ाई और प्रगति
रोहतक: प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में अब हर बच्चे के पास निपुण पहचान पत्र होगा। स्कूलों में पढ़ने वाले प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को अब ऐसा पहचान पत्र मिलेगा, जो सिर्फ पहचान पत्र नहीं होगा, बल्कि उनकी पढ़ाई और प्रगति से भी सीधे तौर पर जुड़ा होगा। सरकारी स्कूलों में शुरू की जा रही निपुण पहचान पत्र योजना अब अभिभावकों को सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई से जोड़ने का माध्यम बनेगी। कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्रों को मिलने वाले इन पहचान पत्रों के जरिए अब पैरेंट्स केवल स्कूल मीटिंग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि रोजमर्रा की पढ़ाई पर भी नजर रख सकेंगे।
खास बात यह है कि पहचान पत्र के पीछे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही अभिभावक संबंधित कक्षा के पाठ्यक्रम आधारित वीडियो तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे उन अभिभावकों को विशेष लाभमिलेगा। वहीं जहां पहचान पत्र के आगे की साइड पर बच्चे का नाम, कक्षा, एसआरएन नंबर, जन्मतिथि, स्कूल का नाम और माता-पिता का संपर्क विवरण दर्ज होगा, ताकि किसी भी स्थिति में छात्र की पूरी पहचान तत्काल हो सके। वहीं पहचान पत्र का मुख्य आकर्षण इसकी पीछे साइड रहेगी।