Edited By Manisha rana, Updated: 20 Apr, 2026 04:43 PM

कुरुक्षेत्र जिले में पूरे परिवार ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 3 साल की छोटी बेटी शामिल हैं।
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र जिले में पूरे परिवार ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 3 साल की छोटी बेटी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली।
SHO बलजीत सिंह ने कहा कि आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे प्रेम नगर में एक सुसाइड की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जतिंदर, पत्नी मंजू और 3 वर्षीय बेटी अद्वीका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की टीम ने परिजनों की मौजूदगी में तीनों शवों को उतारा। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
बताया कि उन्होंने सुसाइड नोट/मैसेज में लिखा था कि हमारी बच्ची बीमार है, उसके दर्द को हम सहन नहीं कर पा रहे थे। बच्ची की स्वास्थ्य स्थिति के कारण हम यह कदम उठा रहे हैं। इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं। सुबह साढ़े 5 बजे मृतक जतिंदर ने अपने जीजा को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि हमने यह कदम उठा लिया है। आप आकर मम्मी को संभाल लेना।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)