रेवाड़ी में सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग, कंटेनर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

Edited By Krishan Rana, Updated: 06 Apr, 2026 05:40 PM

a road accident in rewari extinguished the light of the house a container hit t

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर में

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रूद्ध फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार करीब 25 वर्षीय शिवा, निवासी बावल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 

जांच अधिकारी एसआई मनीष ने बताया कि पुलिस को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रूद्ध फ्लाईओवर पर कंटेनर और बाइक के बीच टक्कर की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर देखा गया कि हादसे के बाद कंटेनर सड़क पर पलट गया था और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार कंटेनर दिल्ली की ओर से आ रहा था और राजस्थान की एक कंपनी में सामान लेकर जा रहा था।  

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार शिवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कसौला थाना पुलिस ने मृतक शिवा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!