हत्या या आत्महत्या! रेवाड़ी में कमरे में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पुलिस खोलेगी राज

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Apr, 2026 11:57 AM

body of a youth found drenched in blood in a room in rewari

दिल्ली रोड स्थित श्री गणेश एग्रो कंपनी के एक कमरे में बुधवार को युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा मिला, जबकि शव की हालत बेहद गंभीर और भयावह थी।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दिल्ली रोड स्थित श्री गणेश एग्रो कंपनी के एक कमरे में बुधवार को युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा मिला, जबकि शव की हालत बेहद गंभीर और भयावह थी। 

मृतक की पहचान राजस्थान के कोटपुतली क्षेत्र के चेचीपुरा निवासी 35 वर्षीय सुंदर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंदर कुछ दिन पहले ही काम के सिलसिले में राजस्थान से रेवाड़ी आया था और कंपनी परिसर के एक कमरे में रह रहा था। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवक कमरे में खून से लथपथ पड़ा है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर फर्श पर शव बरामद किया। शव के पूरे शरीर पर खून के निशान थे, जबकि पेट के हिस्से में गहरे जख्म पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या—दोनों एंगल से जांच रही है। 

वहीं अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, मौके से जुटाए गए साक्ष्य और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। दिल्ली रोड स्थित कंपनी परिसर में हुई इस रहस्यमयी मौत के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आएगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!