जन्मदिन बना आखिरी दिन : होटल में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, 3 महीने पहले हुई थी शादी...

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Apr, 2026 03:19 PM

birthday turns into last day young man commits suicide by hanging himself in ho

शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में गुरुग्राम जिले के खेड़की दौला निवासी युवक ने जन्मदिन के दिन

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर के रेलवे रोड स्थित एक होटल में गुरुग्राम जिले के खेड़की दौला निवासी 24 वर्षीय युवक ने अपने ही जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही होटल में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में भी मातम पसर गया। महज तीन महीने पहले शादी होने और जन्मदिन के दिन इस दर्दनाक कदम ने हर किसी को झकझोर दिया। 

मृतक की पहचान गुरुग्राम जिले के गांव खेड़की दौला निवासी नरेश के रूप में हुई है, जो बिलासपुर स्थित एक माइक्रोटर्नर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार नरेश वीरवार सुबह करीब 10 बजे रेलवे रोड स्थित होटल में पहुंचा और कमरा नंबर 405 लिया था।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि वह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बाद में रेवाड़ी के इस होटल में आकर ठहर गया। शाम को होटल से चेकआउट का समय होने के बावजूद जब नरेश कमरे से बाहर नहीं निकला, तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तुरंत सिटी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

3 महीने पहले हुई थी शादी

 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल स्टाफ की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था। युवक कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार नरेश ने कमरे में रखे तकिए के कवर को फाड़कर उसकी रस्सी बनाई और उसी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों को लेकर रहस्य बना हुआ है। युवक की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी, ऐसे में परिवार के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं। जन्मदिन के दिन इस तरह मौत को गले लगाने की खबर से इलाके में भी चर्चा का माहौल है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल शहर थाना पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। यह घटना न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली साबित हुई है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!