रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन ; स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश, 5 पर FIR

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Apr, 2026 08:49 PM

rewari police action prostitution racket in spa centre exposed fir registered

शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे पर रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे पर रेवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सेक्टर-5 स्थित ए न्यू टाइम स्पा पर छापेमारी कर एक महिला को ग्राहक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, जबकि दूसरे कमरे से बैठी दो अन्य महिलाओं और एक मैनेजर समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्टर-5 स्थित इस स्पा सेंटर में लंबे समय से स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की और पूरे मामले की गुप्त जांच शुरू की। योजना के तहत पुलिस ने पहले एक फर्जी ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा। बताया जा रहा है कि वहां मैनेजर ने एक महिला के लिए तीन हजार रुपये में सौदा तय किया। जैसे ही डील पक्की हुई, पहले से सतर्क पुलिस टीम ने मौके पर रेड कर दी। छापेमारी के दौरान एक महिला को ग्राहक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जबकि अन्य दो महिलाओं को दूसरे कमरे से हिरासत में लिया गया।

मौके से स्पा सेंटर के एक मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं और दो मैनेजरों सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज किया है। वहीं एक अन्य मैनेजर और स्पा मालिक बंटी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, ताकि इस अनैतिक धंधे की जड़ों तक पहुंचा जा सके। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने साफ किया है कि शहर में इस तरह के अनैतिक और अवैध धंधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरार स्पा संचालक बंटी की गिरफ्तारी के बाद इस रैकेट से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!