Hisar Accident: हिसार NH पर हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की हुई मौत...7 लोग घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Apr, 2026 10:27 AM

road accident took place on hisar nh two people died

हिसार नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मायड़ टोल के पास तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मायड़ टोल के पास तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार एक परिवार धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहा था। टोल के पास चाय पीने के लिए ऑटो रोका गया था। इसी दौरान पीछे एक कार भी आकर रुकी। तभी दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने नियंत्रण खो दिया और खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे खड़े ऑटो से जा भिड़ी। इस हादसे में ऑटो सवार महिला कमलेश की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कार सवार सोनीपत निवासी सतीश ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में मनोज, और अतुल के हाथ-पांव टूट गए, जबकि अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर किया गया। दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

सोनू ने बताया कि हम गांव मुंडाल में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर ऑटो में हिसार लौट रहे थे। रास्ते में मायड़ टोल के पास एक चाय की दुकान पर जलपान के लिए ऑटो रोका था। हमारे पीछे एक कार भी आकर रुकी, जिसमें सवार लोग चाय पीने के लिए उतर गए थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक ब्रेजा कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और पीछे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह कार आगे बढ़कर हमारे ऑटो से जा टकराई। उन्होंने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। ऑटो में बैठे मनोज और अतुल के हाथ-पांव टूट गए, जबकि कमलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बाकी लोगों को भी गंभीर चोटें आईं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!