सपनों को लगा ब्रेक...नौकरी के इंटरव्यू पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Jul, 2026 08:53 PM

dreams put on hold  young man on his way to a job interview dies in a road acc

हांसी में बरवाला मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में बरवाला मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक हांसी के इंदिरा कॉलोनी का निवासी था और नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहा था।  मृतक की पहचान हांसी की इंदिरा कॉलोनी निवासी रजत (25) के रूप में हुई है। वह हांसी के राजकीय महाविद्यालय में बीए का छात्र था और अविवाहित था।  

परिजनों के अनुसार, रजत शुक्रवार सुबह बाइक पर हांसी से बरवाला में नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहा था। गांव भाटला के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने उसकी बाइक भाटला की तरफ से आ रही एक स्कूटी से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर गिर गए, रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

PunjabKesari

हादसे के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रजत को मृत घोषित कर दिया। दूसरे दोपहिया वाहन चालक के भी घायल होने की सूचना है।  रजत की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे। रजत के पिता सीताराम हांसी के बडसी गेट पर कांजी बड़े की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

इंदिरा कॉलोनी से भी बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर भाटला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाद में सामान्य अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!