हिसार में टला बड़ा हादसा: LPG गैस से भरे ट्रेन वैगन में लीकेज, रेलवे प्रशासन और SDRF की मुस्तैदी से बची दर्जनों जानें

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2026 08:32 AM

major accident averted in hisar leakage in lpg laden train wagon

हरियाणा में उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल अंतर्गत हिसार स्टेशन के पास बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। सूर्य फाटक के समीप HMEL साइडिंग से HPCA साइडिंग जा रही LPG गैस से भरी

हिसार: हरियाणा में उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल अंतर्गत हिसार स्टेशन के पास बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। सूर्य फाटक के समीप HMEL साइडिंग से HPCA साइडिंग जा रही LPG गैस से भरी मालगाड़ी के एक टैंक वैगन से अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। घटना की भनक लगते ही रेल प्रशासन, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमों ने मोर्चा संभाला और समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गैस से भरी इस मालगाड़ी में कुल 35 वैगन शामिल थे, जिनमें: 30 वैगन LPG गैस से पूरी तरह भरे हुए, 2 वैगन खाली 2 सेफ्टी वैगन 1 ब्रेक वैन थी।यह मालगाड़ी सुबह 7:17 बजे हिसार स्टेशन की लाइन संख्या-05 पर पहुंची थी। ट्रेन मैनेजर की नजर जब वैगन से हो रहे गैस रिसाव पर पड़ी, तो उन्होंने बिना एक पल गंवाए तत्काल कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, तकनीकी टीम और वरिष्ठ अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए: प्रभावित वैगन (संख्या: 42089660157) को तुरंत पूरी ट्रेन से अलग (Decouple) किया गया।

इसके बाद इसे हिसार यार्ड के एक सुरक्षित और अलग-थलग स्थान पर खड़ा कराया गया, ताकि मुख्य लाइन और आसपास के इलाके पर कोई खतरा न रहे।
हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड, SDRF (राज्य आपदा मोचन बल), HMEL और IOCL जींद की विशेष इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। संयुक्त रूप से चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में विशेषज्ञों ने लीक हो रहे वैगन के वाल्व/गैस रिसाव को सफलतापूर्वक बंद कर दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!