Haryana News: रेवाड़ी में रात के अंधेरे में खेत में घुसी Thar, टूटे शीशे और खून के निशानों से गहराया रहस्य...

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Apr, 2026 09:47 AM

thar entered the field in the dark of night in rewari

रेवाड़ी जिले के गांव गंगायचा जाट के पास रेवाड़ी-रोहतक हाईवे से सटे खेतों में बुधवार सुबह एक थार गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने जब गाड़ी को देखा तो उसके सभी शीशे टूटे हुए थे, बॉडी पर...

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के गांव गंगायचा जाट के पास रेवाड़ी-रोहतक हाईवे से सटे खेतों में बुधवार सुबह एक थार गाड़ी संदिग्ध हालत में खड़ी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेतों में काम करने पहुंचे किसानों ने जब गाड़ी को देखा तो उसके सभी शीशे टूटे हुए थे, बॉडी पर टक्कर के निशान थे और अंदर सीटों के पास खून के धब्बे दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

मौके की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि चालक ने किसी बड़े हादसे, पीछा किए जाने या हमले से बचने के लिए थार को अचानक हाईवे से खेत की तरफ मोड़ दिया। तेज रफ्तार में आई गाड़ी खेत की तार फेंसिंग तोड़ती हुई कई फीट अंदर तक घुस गई और नरम मिट्टी में धंसकर रुक गई। आसपास टूटे कांच के टुकड़े, टायरों के गहरे निशान और संघर्ष जैसे हालात भी मिले हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। सुबह खेतों में पहुंचे लोगों ने पहले इसे सड़क हादसा समझा, लेकिन जब खून के निशान और गाड़ी का टूटा हुआ अगला हिस्सा देखा तो लोगों ने किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

PunjabKesari

सूचना मिलते ही रेवाड़ी के दो थानों की पुलिस और क्राइम जांच टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या चालक घायल हालत में किसी की मदद से वहां से भागा या फिर कोई अन्य व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया। यह भी संभावना जताई जा रही है कि हादसे के बाद चालक घबराहट में वाहन छोड़कर फरार हो गया हो। हालांकि खेत में किसी व्यक्ति के पड़े होने या घायल मिलने की सूचना नहीं है। 

सदर थाना एसएचओ ने बताया कि फिलहाल गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों, टोल प्लाजा फुटेज और हाईवे से गुजरने वाले रूट की जांच कर रही है, ताकि रात में थार की मूवमेंट का पता लगाया जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय हाईवे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, लेकिन खेत में इस तरह टूटी हालत में थार मिलना और खून के निशान दिखना किसी सामान्य हादसे से कहीं बड़ा मामला लग रहा है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, कोई इसे सड़क हादसा बता रहा है तो कोई इसे हमले के बाद भागने की कोशिश मान रहा है। फिलहाल गांव गंगायचा जाट में यह घटना चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। खेत में धंसी थार अब कई सवाल छोड़ गई है, चालक कौन था, वह घायल था या नहीं, और आखिर वह रात के अंधेरे में खेत तक कैसे पहुंचा? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!