खाटू श्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं के दो गुटों में खूनी संघर्ष; बस में चली तलवारें...एक युवक गंभीर घायल

Edited By Isha, Updated: 15 Apr, 2026 01:31 PM

bloody clash between two groups of devotees returning from khatu shyam

खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे 2 पक्षों का बस में ही किसी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हथियारों से हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया

अंबाला(अमन): खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे 2 पक्षों का बस में ही किसी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि हथियारों से हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

 नारायणगढ़ निवासी अमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की सुबह उनके दोस्त अंशुल ने उसे फोन कर बताया कि वह खाटू श्याम से वापस लौट रहा था और बस में उसकी माजरा निवासी राकेश और कुशान्त के साथ बहस हो गई है।

​अंशुल ने अमनदीप को मामले को सुलझाने के लिए शहजादपुर के गोगामेड़ी के पास बुलाया। सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब अमनदीप वहां पहुँचा, तो उसने कुशांत को समझाने की कोशिश की तो कुशांत ने गाली-गलौज कर अमनदीप की कोहनी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। ​हमले में घायल अमनदीप मौके पर ही बेहोश हो गया, जिसे पंचकूला के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। 

 शहजादपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी कुशांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल युवक का अभी इलाज जारी है। ​फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!