Big Breaking: हरियाणा में नगर-निगम चुनाव का हुआ ऐलान, इस दिन होगी Voting

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Apr, 2026 11:53 AM

municipal elections announced in haryana voting to take place on this day

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर हरियाणा चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रेंस शेडयूल जारी कर दिया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में नगर निगम चुनाव को लेकर हरियाणा चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रेंस शेडयूल जारी कर दिया है। हरियाणा चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोनीपत-पंचकूल और अंबाला नगर निगम में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 को रिजल्ट आएगा। चुनाव का समय 8 से 6 बजे होगा। 

जानें क्या रहेगा शेड्यूल

  1. नामांकन नोटिस-15 अप्रैल
  2. नामांकन 21 से 25 अप्रैल तक
  3. नामांकन पत्रों की जांच- 27 अप्रैल
  4. नाम वापसी- 28 अप्रैल उसी दिन चुनाव चिन्ह मिलेंगे
  5. वोटिंग-10 मई
  6. दोबारा मतदान-12 मई
  7. मतगणना-13 मई को होगी

राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने बताया कि पंचायत के उपचुनाव भी नगर निकायों के साथ होंगे। पानीपत और करनाल जिला परिषद के 1-1 वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंच, 485 पंचों के लिए वोटिंग होगी। वोटिंग के ऐलान के साथ ही सभी जगह चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। 

कहां-कहां चुनाव होंगे

नगर निगमः अंबाला, पंचकूला व सोनीपत
नगर परिषदः रेवाड़ी
नगर पालिकाः सांपला (रोहतक), उकलाना (हिसार) व धारूहेड़ा (रेवाड़ी)

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!