Kurukshetra: चिंगारी से लगी आग, 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख... पिहोवा में किसानों की मेहनत खाक

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Apr, 2026 12:48 PM

15 acres of wheat crop burnt to ashes in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में किसानों की खड़ी पकी गेहूं की फसल में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। गढ़ी सिंघा गांव के खेतों में लगी आग तेज हवा के कारण फैलकर दूसरे गांव भौर सैयदां तक पहुंच गई।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में किसानों की खड़ी पकी गेहूं की फसल में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। गढ़ी सिंघा गांव के खेतों में लगी आग तेज हवा के कारण फैलकर दूसरे गांव भौर सैयदां तक पहुंच गई। इस हादसे में करीब 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।

जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत पास के ही एक खेत से हुई, जहां किसान कंबाइन हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई करवा रहा था। बताया जा रहा है कि कंबाइन से निकली चिंगारी हवा के साथ उड़कर पास में खड़ी पकी गेहूं की फसल में जा गिरी। सूखी फसल होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तेज हवा के चलते तेजी से फैलने लगी। इस आगजनी में गढ़ी सिंघा गांव के किसान हरदीप सिंह को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। हरदीप सिंह ने बताया कि उसकी करीब 7 एकड़ गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जल गई। वहीं पड़ोसी किसान चंदन सिंह की 4 एकड़ फसल भी जलकर राख हो गई। इसके अलावा भौर सैयदां गांव के किसान अजीत सिंह की करीब 4 एकड़ गेहूं की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई।

हालांकि किसानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टरों से खेत की खड़ी फसल को जोतना शुरू कर दिया, जिससे आग को आगे फैलने से रोकने में मदद मिली। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित किसान हरदीप सिंह ने सरकार और प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई के दौरान ऐसे हादसे अक्सर सामने आते हैं, इसलिए सरकार को क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से किसानों को राहत देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!