Kurukshetra : सात साल पहले हुई थी महिला लापता, अब जमीन की रजिस्ट्री से मिली...पुलिस ने पानीपत से किया बरामद

Edited By Harman, Updated: 30 Jul, 2026 12:03 PM

woman missing for 7 years found through land registration records

कुरुक्षेत्र पुलिस ने वर्ष 2019 से लापता चल रही एक महिला को करीब सात साल बाद पानीपत से बरामद किया है। महिला के अपने हिस्से की जमीन बेचने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र पुलिस ने वर्ष 2019 से लापता चल रही एक महिला को करीब सात साल बाद पानीपत से बरामद किया है। महिला के अपने हिस्से की जमीन बेचने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला को बरामद करने के बाद न्यायालय के आदेशानुसार उसके परिवार के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार 8 नवंबर 2019 को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी 7 नवंबर 2019 की दोपहर बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना इस्माईलाबाद में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस ने महिला को तलाशने के काफी प्रयास किए, लेकिन उस समय उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

जमीन की रजिस्ट्री से फिर सामने आया मामला

करीब सात साल बाद महिला के अपने हिस्से की जमीन बेचने की जानकारी सामने आने पर मामला फिर चर्चा में आया। महिला की बेटी ने पुलिस को शिकायत देकर सवाल उठाया कि जो महिला वर्षों से लापता है, वह जमीन की रजिस्ट्री कैसे कर सकती है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की और पुराने रिकॉर्ड खंगालते हुए महिला की तलाश तेज कर दी।

पानीपत से महिला को किया बरामद

जांच के दौरान पुलिस को महिला के पानीपत में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पानीपत से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला पानीपत में किसी व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला को न्यायालय के आदेश पर उसके परिवार के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!