दिल्ली-हरियाणा सफर होगा सुहाना: NH-48 के कायाकल्प पर खर्च होंगे 245 करोड़...इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

Edited By Isha, Updated: 12 Apr, 2026 03:18 PM

245 crore rupees will be spent on the rejuvenation of nh 48

दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन माने जाने वाले नेशनल हाईवे-48 (NH-48) की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के सुधारीकरण के लिए 245 करोड़ रुपये

गुरुग्राम: दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन माने जाने वाले नेशनल हाईवे-48 (NH-48) की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के सुधारीकरण के लिए 245 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के पूरा होने के बाद न केवल दिल्ली-गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि धारूहेड़ा और बावल तक का सफर भी सुरक्षित और बाधा मुक्त हो जाएगा।

जाम और जर्जर सड़कों से मिलेगा छुटकारा
NH-48 पर पिछले काफी समय से जलभराव और गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। 245 करोड़ रुपये के इस भारी-भरकम बजट से हाईवे का कायाकल्प किया जाएगा। हाईवे की मुख्य सड़कों और सर्विस लेन की नई परत बिछाई जाएगी। मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने के लिए ड्रेनेज (निकासी) व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा।  इसके साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें तकनीकी रूप से ठीक किया जाएगा।


इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा लाभ दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा और रेवाड़ी के बीच चलने वाले दैनिक यात्रियों और भारी वाहनों को मिलेगा। बेहतर सड़क होने से माल ढुलाई (Logistics) की लागत कम होगी और समय की भी भारी बचत होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के सूत्रों के अनुसार, इस राशि का उपयोग केवल सड़क सुधार में ही नहीं, बल्कि ट्रैफिक साइनबोर्ड्स, लाइटों और सुरक्षा घेरों को अपग्रेड करने में भी किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट दिल्ली-जयपुर रूट पर पड़ने वाले हरियाणा के औद्योगिक हब को राजधानी से और मजबूती से जोड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!