Karnal: अमेरिका में युवक की बेरहमी से हत्या, गांव समोरा में गमगीन माहौल के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Apr, 2026 12:14 PM

karnal youth murdered in america

इंद्री क्षेत्र के गांव समोरा के 21 वर्षीय युवक चेतक शर्मा उर्प लाखा की अमेरिका में गोली मारकर हत्या किए जाने की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

इंद्री (मेनपाल) : इंद्री क्षेत्र के गांव समोरा के 21 वर्षीय युवक चेतक शर्मा उर्प लाखा की अमेरिका में गोली मारकर हत्या किए जाने की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रविवार को जब युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल के बीच पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

जानकारी के अनुसार चेतक शर्मा करीब दो साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था। 27 मार्च 2026 को अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही गांव समोरा पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आज सुबह करीब 9 बजे चेतक का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीणों और आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई नम आंखों से अपने होनहार बेटे को अंतिम विदाई देने पहुंचा। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और माहौल पूरी तरह से गमगीन बना रहा।

परिजनों ने बताया कि चेतक परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए विदेश गया था और उससे पूरे परिवार को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने सरकार से इस मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!