बड़ी खबर: राज्य में न्यूनतम वेतन बढ़ा, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी नई दरें... जानें अब मिलेगा कितना पैसा

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2026 06:39 PM

state minimum wage increased new rates will be applicable from april 1 2026

राज्य सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं। नई दरों के मुताबिक अकुशल श्रमिक को अब करीब 15,220 रुपये महीना (585 रुपये रोज) मिलेंगे। अर्ध-कुशल को 16,780 रुपये महीना

चंडीगढ़:  राज्य सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गई हैं। नई दरों के मुताबिक अकुशल श्रमिक को अब करीब 15,220 रुपये महीना (585 रुपये रोज) मिलेंगे। अर्ध-कुशल को 16,780 रुपये महीना (645 रुपये रोज) तय किए गए हैं।

वीरवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई। कुशल श्रमिकों का वेतन 18,500 रुपये महीना (711 रुपये रोज) रखा गया है। सबसे ज्यादा फायदा उच्च कुशल कर्मियों को होगा। उन्हें अब 19,425 रुपये महीना (747 रुपये रोज) मिलेंगे। ये दरें सभी तरह के कार्यों और संस्थानों पर लागू होंगी। समान वेतन और नियम सख्त, ठेकेदार भी जिम्मेदार सरकार ने साफ किया है कि पुरुष और महिला कामगारों को समान काम के लिए बराबर वेतन मिलेगा। अगर कोई कर्मचारी ठेकेदार के माध्यम से काम करता है तो उसके वेतन की जिम्मेदारी मुख्य मालिक की भी होगी। किसी भी कर्मचारी से तय न्यूनतम वेतन से कम पर काम नहीं कराया जाएगा। ट्रेनी को भी कम से कम 75 फीसदी वेतन देना जरूरी है। रोजाना वेतन की गणना 26 दिनों के हिसाब से होगी।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!