Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2026 10:05 AM

पी.जी.आई. एम.एस. में झज्जर के रहने वाले सोंधी निवासी 14 वर्षीय ब्रेन डैड अंशु का रविवार को अंगदान करवाया गया। सड़क हादसे में ब्रेन डैड घोषित हुए अंशु के परिजनों ने पी.जी.आई. एम. एस. की ओर से प्रदेश में अंगदान को लेकर चलाई जा रही मुहिम से प्रभावित...
रोहतक : पी.जी.आई. एम.एस. में झज्जर के रहने वाले सोंधी निवासी 14 वर्षीय ब्रेन डैड अंशु का रविवार को अंगदान करवाया गया। सड़क हादसे में ब्रेन डैड घोषित हुए अंशु के परिजनों ने पी.जी.आई. एम. एस. की ओर से प्रदेश में अंगदान को लेकर चलाई जा रही मुहिम से प्रभावित होकर अंगदान का फैसला लिया।
कुलपति डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मासूम के अंगदान से 6 लोगों को नया जीवन मिलेगा। 2 किडनी पी.जी.आई.एम.एस. के ही 2 मरीजों को लगाई गईं। 2 कॉर्निया से 2 लोगों को आंखों की रोशनी मिलेगी। लिवर दिल्ली आई.एल.बी.एस. भेजा गया, स्प्लिट लिवर तकनीक से 2 मरीजों में लगेगा। पार्थिव शरीर को ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकालते वक्त 21 गाडौँ ने सलामी दी। झज्जर, रोहतक और दिल्ली पुलिस ने मिलकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया और 70 कि.मी. का सफर 48 मिनट में तय कर लिवर दिल्ली पहुंचाया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)