Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2026 01:17 PM

यमुनानगर के गांव सलेमपुर कोही से अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का शर्मनाक कृत्य CCTV कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में अपना पेशाब लेकर दूसरी दुकान के बाहर छिड़काव करता दिखाई दे रहा है।
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के गांव सलेमपुर कोही से अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का शर्मनाक कृत्य CCTV कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में अपना पेशाब लेकर दूसरी दुकान के बाहर छिड़काव करता दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति रामकुमार है, जो गांव में ही एक मिष्ठान भंडार चलाता है। आरोप है कि हाल ही में दूसरे व्यक्ति ने उसकी दुकान के सामने अपनी नई दुकान खोली थी, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी जलन और आपसी रंजिश के चलते यह हरकत की गई। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। जैसे ही CCTV फुटेज सामने आई, बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए और आरोपी के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी राजीनामे की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने बैठकर मामला सुलझा लिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)