हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों की चांदी, इन कर्मियों के वेतन में इजाफा...DA में बड़ी बढ़ोतरी

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2026 01:20 PM

major increase in da under the 5th and 6th pay commissions

हरियाणा 5वें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए.) में बढ़ोतरी की गई है। पांचवें वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों को अब 474 की बजाय 483 प्रतिशत महंगाई भत्ता

चंडीगढ़ : हरियाणा 5वें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए.) में बढ़ोतरी की गई है। पांचवें वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों को अब 474 की बजाय 483 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जिनके डी.ए. में कुल 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों को 257 की बजाय 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इनके डी.ए. में 5 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है।

बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ विगत पहली जनवरी से मिलेगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सभी कर्मचारियों को अगले महीने जून में मिलने वाला मई का वेतन बढ़े डी. ए. के साथ मिलेगा। इसके साथ ही जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल का कुल 4 महीने का एरियर दिया जाएगा।

हाल ही में सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए.) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है। हालांकि 5वें और छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे सेवानिवृत्त  कर्मचारियों को अभी बढ़े महंगाई भत्ते का लाभनहीं मिल पाएगा। वित्त विभाग ने पैंशनर्स के डी.ए. में बढ़ौतरी नहीं की है। हालांकि, इन पैंशनर्स के डी.ए. में बढ़ौतरी के लिए अलग से आदेश जारी हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!