बकरीद की छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन खत्म, हरियाणा सरकार ने नया Notification किया जारी

Edited By Harman, Updated: 26 May, 2026 10:51 AM

in haryana the bakrid holiday will now be observed on may 28th

हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित राजपत्रित अवकाश की तिथि में संशोधन किया है और नयी अधिसूचना के अनुसार अब गुरुवार को राज्यभर में सरकारी अवकाश रहेगा।

हरियाणा : हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित राजपत्रित अवकाश की तिथि में संशोधन किया है और नयी अधिसूचना के अनुसार अब गुरुवार को राज्यभर में सरकारी अवकाश रहेगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा सरकार के अधीन सभी सरकारी विभागों, बोडरं, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 28 मई को अवकाश रहेगा। इससे पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई 2026 के लिए घोषित की गयी थी, लेकिन त्योहार की तिथि को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसमें बदलाव किया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 28 मई का अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत भी लागू होगा, जिससे संबंधित संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!