मां के प्रेमी को घर में देख भड़का 18 साल का बेटा, उतार दिया मौक के घाट... फिर खुद पुलिस को किया सरेंडर

Edited By Isha, Updated: 26 May, 2026 10:43 AM

18 year old son enraged upon seeing mother s lover at home

हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वैसर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी मां के प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वैसर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी मां के प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया।

देर रात घर में घुसा था शख्स
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सतीश उर्फ लौंडा के रूप में हुई है। बीती रात करीब 11 बजे सतीश अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर में घुसा था। इसी दौरान महिला के 18 वर्षीय बेटे विकास नरवाल ने सतीश को घर के अंदर देख लिया।

आपे से बाहर हुआ बेटा, परने से घोंटा गला
मां के प्रेमी को देर रात घर में देखकर विकास अपना आपा खो बैठा। गुस्से में आकर उसने पास ही पड़े एक परने (अंगोछे) से सतीश का गला घोंट दिया। दम घुटने के कारण सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास के पिता लंबे समय से लकवे (पैरालिसिस) की बीमारी से पीड़ित हैं और बिस्तर पर हैं।

हत्या के बाद खुद दी पुलिस को सूचना
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विकास घबराया नहीं, बल्कि उसने खुद कानून का सामना करने का फैसला किया। उसने तुरंत डायल-112 और स्थानीय पुलिस को फोन करके हत्या की बात कबूल की। सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

 
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत और आरोपी के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!