Karnal : कीर्तन में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर, सारी जमापूंजी लेकर हुए फरार

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Mar, 2026 06:56 PM

karnal family had gone to a kirtan thieves ransacked the house and fled with a

हरियाणा के करनाल जिले के सेक्टर-16 में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए गहने

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले के सेक्टर-16 में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार घर में मौजूद नहीं था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के अनुसार चोर उस वक्त घर में घुसे, जब घर में कोई नहीं था। पूरा परिवार किसी रिश्तेदार के घर बाबा श्याम के कीर्तन में गया हुआ था। परिवार के लोग 7.30 बजे गए और रात 11.30 आए। इसी का चोरों ने फायदा उठाया और घर में रखा हुआ गोल्ड, सिल्वर, कैश, लैपटॉप, मोबाइल लेकर फरार हो गए। 

PunjabKesari

CIA की टीमें, FSL ने पहुंचकर सबूत जुटाए 

परिवार के लोगों ने बताया कि गोल्ड करीब 15 तोले के आसपास था, वहीं कैश और लैपटॉप भी चोर अपने साथ ले गए हैं। मौके पर पुलिस, CIA की टीमें, FSL ने पहुंचकर सबूत जुटाए हैं ताकि जल्द से जल्द वारदात को सुलझा लिया जाए। परिवार काफी ज्यादा दुखी है क्योंकि उनके घर की सारी जमा पूंजी चोर एक झटके में लेकर फरार हो गए। 

PunjabKesari

फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और जल्द ही वारदात को सुलझा लिया जाएगा। ऐसी सेक्टर में चोरी की वारदात को अंजाम देना जहां हमेशा चहल-पहल रहती है, साफ बताता है कि चोरों के हौंसले बुलंद हैं।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!