Accident: पंचकूला के मोरनी हिल्स में स्कूली बच्चों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, कई बच्चे घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Mar, 2026 01:35 PM

school bus met with an accident in panchkula

पंचकूला के मोरनी में बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के मोरनी में बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा बस के ब्रेक फेल होने से हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया। बस के ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर नरेंद्र पाल ने बस को धीमी गति से खाई की तरफ न ले जाकर पहाड़ की तरफ मोड़ा, जिससे बस धीमी गति से पहाड़ में टकरा गई। इस हादसे में करीब 20 बच्चे मामली रूप से घायल हो गए। 

PunjabKesari

बता दें कि पंचकूला के हिल स्टेशन मोरनी में आज सुबह करीब 10 बजे एक बस हादसे का शिकार हो गई। एडवेंचर गतिविधियों के लिए हरियाणा महेंद्रगढ़ और नारनौल से स्कूली बच्चे आए थे। जानकारी के अनुसार बच्चे सुबह मोरनी से पिंजौर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई। बस में सवार बच्चों को तुरंत दूसरी बस के माध्यम से पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ बच्चों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी बच्चे हरियाणा के महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र से आए हुए थे। बच्चों ने बताया कि सुबह लौटते समय अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!