आस्था पर चोट: इस गांव में मिले गौवंश के कटे हुए अंग, मांस ले गए और अवशेष नहर में फेंके

Edited By Isha, Updated: 18 Mar, 2026 11:54 AM

sensation as remains of 6 7 cattle found in western yamuna canal

गांव धमन हेड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर में गौवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि कानून-व्यवस्था को

इंद्री(मैनपाल): : गांव धमन हेड़ी के पास पश्चिमी यमुना नहर में गौवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इंद्री के डीएसपी सतीश गौतम भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने नहर से गौवंश के अवशेषों को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नहर से करीब 6 से 7 गौवंश के अवशेष बरामद हुए हैं।

सभी अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के उचानी स्थित पशुधन केंद्र भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोग लंबे समय से नहर किनारे गौवंश की हत्या कर उनका मांस ले जाते हैं और अवशेषों को नहर में फेंक देते हैं।

 ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी छानबीन कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 
 

डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि यह मामला गौवंश की हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!