ब्राह्मण समाज ने देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका- अरविंद शर्मा

Edited By Manisha rana, Updated: 11 May, 2026 07:57 PM

arvind sharma in karnal

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

करनाल : सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की आजादी से लेकर राष्ट्र निर्माण तक हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चला है और संगठन की शक्ति से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने युवाओं से राजनीतिक व्यवस्था में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए राजनीतिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है।

सोमवार को करनाल के मंगल ऑडिटोरियम में आयोजित भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने समाज की एकजुटता, संगठन शक्ति और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया। युवा हरियाणा ब्राह्मण सभा एवं सर्व समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर मंत्रोच्चारण के बीच पुष्प अर्पित किए। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि समाज की वर्तमान प्रतिष्ठा और सम्मान पूर्वजों की तपस्या, त्याग और बलिदान का परिणाम है, इसलिए आपसी विश्वास और एकजुटता को और मजबूत करना होगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि जब समाज संगठित होकर आगे बढ़ता है तो वह देश और समाज के हित में बड़े निर्णय लेने में सक्षम होता है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार देकर पारदर्शी और सुशासन आधारित व्यवस्था स्थापित की, जिससे आमजन का विश्वास मजबूत हुआ। 

अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संत-महापुरुषों के सम्मान और समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैथल में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से चल रहा है, जबकि भिवानी स्थित पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के पहरावर परिसर में शिक्षण संस्थानों का निर्माण कार्य भी आरंभ हो गया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि रोहतक के सेक्टर-26 में चार एकड़ भूमि पर भगवान परशुराम विरासत स्थल विकसित करने की घोषणा भी प्रदेश सरकार द्वारा की जा चुकी है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अमित शर्मा उड़ाना,शेरा सालवन, महन्त धूनी दास,सुरेंद्र शर्मा सनोली जिला प्रधान पानीपत,पवन पहलवान कुरुक्षेत्र ,सुरेन्द्र बड़ौता, नरेश सरपंच, सुदामा सरपंच चोचड़ा , कृष्ण शर्मा, जिलेराम शर्मा पिचोलिया,अमित मोहड़ी, संजीव शर्मा, उपेन्द्र, संजीव समौरा, विजय, प्रदीप, चिराग, रणबीर, किशोर नागपाल आदि उपस्थित रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!