भिवानी में 10 करोड़ की हेरोइन के साथ हिसार का युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की छापेमारी से हड़कंप

Edited By Isha, Updated: 22 May, 2026 08:31 PM

youth from hisar arrested in bhiwani with heroin worth 10 crore

गुरुग्राम एसटीएफ टीम ने वीरवार को भिवानी में दबिश देकर हिसार के एक युवक को करीब नौ किलो हेरोइन के साथ पकड़ा है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोपित रोहित पिछ

भिवानीः गुरुग्राम एसटीएफ टीम ने वीरवार को भिवानी में दबिश देकर हिसार के एक युवक को करीब नौ किलो हेरोइन के साथ पकड़ा है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोपित रोहित पिछले दो-तीन महीने से भिवानी में किराये पर रह रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी मामले की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। एसटीएफ गुरुग्राम के इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान के नेतृत्व में वीरवार को टीम ने भिवानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कालोनी में छापेमारी की। आरोपित यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां पहुंचाना था, इस बारे में जानकारी एसटीएफ गुरुग्राम की टीम शुक्रवार को दे सकती है। फिलहाल पुलिस युवक से इस बारे में पूछताछ करने में जुटी है कि उसके तार कहां-कहां से और किस किस से जुड़े हैं।

बताया जा रहा है कि यह हरियाणा में पकड़ी हेरोइन की दूसरी सबसे बड़ी खेप है। इस छापेमारी के बाद हेरोइन आपूर्ति के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। अंदेशा है कि आरोपित संगठित नशा आपूर्ति गिरोह के लिए भी कार्य करता हो। इस एंगल से भी मामले को देखा जा रहा है। वीरवार देर सायं सोशल मीडिया के विभिन्न ग्रुप में यह सूचना वायरल होती रही। एसटीएफ गुरुग्राम और स्थानीय पुलिस की रेड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसका नेटवर्क किन-किन राज्यों व जिलों में फैला है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!