खाद्य आपूर्ति विभाग का सहायक निरीक्षक 15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस के बिछाए जाल में फसा

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2026 12:34 PM

assistant inspector arrested red handed while accepting a bribe of rs 15 000

कुंजपुरा मंडी से राज्य सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कुरुक्षेत्र की टीम ने मंगलवार को खाद्य व आपूर्ति विभाग के सहायक निरीक्षक मनोज कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

 करनाल: कुंजपुरा मंडी से राज्य सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कुरुक्षेत्र की टीम ने मंगलवार को खाद्य व आपूर्ति विभाग के सहायक निरीक्षक मनोज कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डिपो होल्डर से 10 रुपये प्रति क्विंटल और चार हजार रुपये प्रति चेकिंग के हिसाब से ले रहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उसके पास कुंजपुरा के अलावा निसिंग और घरौंडा का भी चार्ज है। खिराजपुर गांव निवासी विकास कुमार ने बताया कि कुंजपुरा और खिराजपुर में उनकी पत्नी और भाई के नाम से डिपो है। 30 अप्रैल को खाद्य व आपूर्ति विभाग के सहायक निरीक्षक मनोज कुमार को कुंजपुरा सेंटर पर बतौर पीडीएस प्रभारी जिम्मेदारी दी थी। उसने उनके डिपो पर 30 अप्रैल को चेकिंग की थी। सब कुछ ठीक पाया गया। इसके बाद दोबारा से दबाव बनाने के लिए फिर चेकिंग की गई। वहीं बार-बार कुंजपुरा कार्यालय में डिपो होल्डर की बैठक करके रुपये लेने के लिए दबाव बनाया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!