Heatwave: सिरसा में पारा 46 डिग्री के पार, भीषण गर्मी और लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Manisha rana, Updated: 22 May, 2026 03:53 PM

health department issues advisory regarding heat wave in sirsa

सिरसा में सूरज की तपिश से आमजन बेहाल है। पारा 45 डिग्री के पार चला गया है जिससे लू के थपेड़ों ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। पिछले कई दिनों से पारा 46 डिग्री को पार कर गया है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा में सूरज की तपिश से आमजन बेहाल है। पारा 45 डिग्री के पार चला गया है जिससे लू के थपेड़ों ने घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। पिछले कई दिनों से पारा 46 डिग्री को पार कर गया है। आज भी तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से निजात नहीं मिल रही है। वहीं इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। 
हीट वेव के नोडल अधिकारी डॉ अभिजीत ने बताया कि जिले में गर्मी व हीट वेव के संभावित प्रभावों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने बताया कि मौसम में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थानों को विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हीट स्ट्रोक और गर्मी से संबंधित बीमारियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और हीट वेव (लू) की स्थिति शरीर की कार्य प्रणाली पर प्रभाव डाल सकती है, जिससे व्यक्ति गंभीर रुप से बीमार पड़ सकता है। 

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हीटवेव के दौरान विशेष सावधानी बरतें। दस्त होना, हल्का बुखार आना और अत्यधिक प्यास लगना भी शरीर में गर्मी और पानी की कमी के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें। हीट स्ट्रोक के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उबकाई, अत्यधिक पसीना आना और मूर्छा आदि को पहचानना जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की परेशानी महसूस हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास न लगी हो। यथासंभव घर, कार्यालय या ठंडी एवं हवादार जगहों पर ही रहें। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। अधिक प्रोटीन वाले एवं बासी भोजन का सेवन न करें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!