Kaithal: सवारियों से भरी रोडवेज बस पहुंची पुलिस थाने, जानें क्या रही वजह

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Mar, 2026 12:43 PM

roadways bus full of passengers reached the police station

हिसार से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस में शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव करने का मामला सामने आया है। बस निर्धारित समय पर हिसार से रवाना होकर चंडीगढ़ जा रही थी।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : हिसार से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस में शरारती तत्वों द्वारा उपद्रव करने का मामला सामने आया है। बस निर्धारित समय पर हिसार से रवाना होकर चंडीगढ़ जा रही थी। कलायत अड्डे के पास एक युवक ने अचानक बस में हंगामा शुरू कर दिया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

परिचालक अजय के अनुसार युवक ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बाद में चालक संदीप कुमार व परिचालक के साथ बहस करते हुए माहौल बिगाड़ दिया। आरोप है कि उसने चालक के साथ गलत व्यवहार किया और परिचालक के साथ मारपीट करने की कोशिश की। स्थिति को गंभीर होता देख चालक और परिचालक सवारी से भरी बस को सीधे सिविल लाइन थाना ले गए। थाने में पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

वहीं युवक ने भी चालक पर आरोप लगाया कि वह बस चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। इस पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि सभी यात्रियों से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि चालक की कोई गलती नहीं थी और वह सुरक्षित तरीके से बस चला रहा था, जबकि युवक ही बेवजह हंगामा कर रहा था। वहीं कंडक्टर और ड्राइवर ने इस पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दे दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!