Edited By Isha, Updated: 24 Mar, 2026 09:52 AM

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के 11 और शहरों में सिटी बसों के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सभी जिला मुख्यालयों में सिटी बसों के संचालन की घोषणा की गई है।
चंडीगढ़: यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के 11 और शहरों में सिटी बसों के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सभी जिला मुख्यालयों में सिटी बसों के संचालन की घोषणा की गई है।
अब पहले चरण में 11 शहरों में 10-10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन की योजना है। भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह (मेवात), पलवल, सिरसा और हांसी शहरों में सिटी बस सेवा शुरू किए जाने की योजना है। जिन 11 जिलों में सिटी बस सेवा की शुरुआत होगी वहां बस अड्डों के अंदर 2-2 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे।
अभी योजना को सिरे चढ़ने में करीब 4 माह लगेंगे। राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार का कहना है कि बजट में जो भी घोषणाएं हुई हैं उन्हें पूरा करने के लिए विस्तृत योजना तैयार करके प्रक्रिया शुरू की जाएगी।