Edited By Isha, Updated: 31 Jul, 2026 08:46 PM

ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के चरखी गांव की बेटी सीमा सांगवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सीमा की इस ऐतिहासिक
चरखी दादरी: ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के चरखी गांव की बेटी सीमा सांगवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सीमा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके पैतृक गांव चरखी के साथ-साथ उनकी ससुराल में भी जश्न का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
पिता ओमप्रकाश उर्फ सत्ते फौजी: उन्होंने बेटी के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए कहा कि सीमा ने बहुत शानदार खेल दिखाया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह आगे चलकर ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई करेगी। सीमा का मुख्य लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। भावुक होते हुए मां कैलाश देवी ने कहा कि उनकी बेटी ने उनका दूध नहीं लजाया और देश के लिए मेडल जीतकर पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। भाई नवीन ने भी अपनी बहन की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।