Edited By Manisha rana, Updated: 29 Mar, 2026 09:02 AM

हरियाणामें मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणामें मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवा के साथ-साथ ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा बाकी 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश की आशंका के चलते किसानों को सिंचाई व दवा का छिड़काव ना करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा में भी अगले 2–3 दिन तक ऐसे हालात बने रह सकते हैं। 30 मार्च को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है, लेकिन मौसम बदलाव के चलते इसमें गिरावट की संभावना है।
यह रहा तापमान
वहीं पिछले 24 घंटे में तापमान पर नजर डालें तो नूंह सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7°C दर्ज किया गया, जबकि यमुनानग में करीब 30.3°C के साथ सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)